भारतीय रिज़र्व बैंक से निवेदन है कि चेक करें कि बैंकों में क्या 2 कनेक्टिविटी हैं ? यदि हैं भी तो एक ही सर्विस प्रोवाइडर की हैं जिससे दोनो ही डाउन होती हैं| बैंक आये दिन कनेक्टिविटी न होने के कारण न सिर्फ काम रोककर बैठते हैं बल्कि जो cheque clearing के लिए आते हैं उनको भी बाउंस कर रू 590/- दोनों के एकाउंट से डेबिट कर देते हैं | ग्राहक को पैसा तो समय पर नहीं मिलता ऊपर से पेनल्टी | ऐसा हर माह 2-3 बार होता है और कभी कभी 2-3 दिन लगातार भी | अभी रामपुर उ.प्र. में 28-29 मार्च को भी लगातार दो दिन clearing नहीं लगी | मज़ाक तो यह कि एक दिन PNB में तो दूसरे दिन BOB में कनेक्टिविटी नहीं थी और बैच सिस्टम होने के कारण जिनका इन बैंकों से लेना देना भी नहीं था नुक्सान उठाते रहे | हज़ारों चेक एक बैंक के कारण होल्ड हो जाते हैं | बैच clearing सिस्टम समझ से परे है |
बैंक अपनी तरफ से कोई मेहनत नहीं करते वरना clearing और अति
आवश्यक कार्य अपनी दूसरी ब्रांच से करा सकते हैं | ऐसा मै इसलिए कह रहा हूँ
क्योंकि एक कर्मठ मैनेजर ने 2-3 साल पहले अपने शहर में दूसरी ब्रांच ना होने पर 30
km दूर दूसरे शहर से यह काम निरंतर कराये और कभी भी हमारा RTGS नहीं रुकने दिया |
हैरानी होती है कि सारे काम तो बैंक के माध्यम से होने
ज़रूरी हैं और बैंक कर्मियों को 24 घंटे 365 दिन बिजली, पानी, बस, ट्रेन, हवाई
जहाज, टैक्सी, पेट्रोल डीज़ल, फ़ोन, रेस्टोरेंट, होटल सब चाहिए लेकिन वह 250 दिन 7
घंटे से ज़्यादा काम नहीं करेंगें | बच्चों के स्कूलों जितनी छुट्टी करेंगे और फिर
हड़ताल भी |
प्राइवेट बैंकों पर भी आपने यही सब रूल्स लाद दिए हैं ताकि
पब्लिक को कुछ आसानी न हो जाए |
No comments:
Post a Comment